Home आयोजन संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर विचार- गोष्ठी

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर विचार- गोष्ठी

धमतरी| जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा 6 दिसंबर रविवार को प्रातः 11 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल अम्बेडकर चौक बस्तर रोड में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए विचार- गोष्ठी का आयोजन किया जाना है।

कार्यक्रम में सभी वरिष्ठजन कांग्रेसजन, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, सभापति, जिला, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, प्रदेश, जिला, समस्त ब्लॉक संगठन पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस, विधि प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, मजदूर कांग्रेस, मछुआ कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ पदाधिकारी, समस्त नगर पालिक निगम, नगर पंचायत पार्षद, एल्डरमेन, समस्त ग्राम पंचायत सरपंच, पंच एवं सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित समस्त कांग्रेसजनों की उपस्थिति की अपील जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version