Home Latest संगठन के मुखिया होने के नाते कार्यकर्ताओं की सेवा ही मेरी जिम्मेदारी...

संगठन के मुखिया होने के नाते कार्यकर्ताओं की सेवा ही मेरी जिम्मेदारी – शरद लोहाना

टिपानी के ग्रामीण विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस जिलाअध्यक्ष के पास पहुंचे

धमतरी | टिपानी भखारा के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सभापति गोविंद साहू के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष कांग्रेस कार्यालय धमतरी पहुंचे जहां जिलाध्यक्ष शरद लोहाना को उक्त मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर जिलाध्यक्ष ने तत्काल उच्च अधिकारियों से चर्चा कर प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया साथ ही ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए विभागीय मंत्री व प्रभारी मंत्री से मांग कर विकास कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया गया एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती, किसानों एवं मजदूरों के उत्थान के साथ सभी वर्गों के विकास के लिए बहुत अच्छे कार्य कर रही है इसे हम और आप सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हर एक घर हर एक लोगो तक सरकार की योजनाओं एवं कार्यो को पहुँचाये|

इस दौरान गोविंद साहू सभापति जिला पंचायत धमतरी, मंगल सिंह चक्रधारी, रमेश यादव, शत्रुघ्न साहू उपसरपंच तर्रागोंदी, आनंद राम ठाकुर, गोपाल चक्रधारी, अवध राम चक्रधारी, वासुदेव ठाकुर, नोमेश सिन्हा, बसन्त सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version