Home Latest शक्ति टीम ने संबलपुर के महिलाओं को दी महिला सुरक्षा एप की...

शक्ति टीम ने संबलपुर के महिलाओं को दी महिला सुरक्षा एप की जानकारी

महिला सुरक्षा एप ’’अभिव्यक्ति’’ की जानकारी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) संबलपुर के महिलाओं को दी गई।

 शक्ति टीम ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को अपनी सुरक्षा “अभिव्यक्ति एप” के माध्यम से कैसे करें,इसके बारे में कराया अवगत।

धमतरी | महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।

शक्ति टीम ने महिलाओं को बताया कि वे महिला सुरक्षा एप से तुरंत पुलिस की सहायता कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के बारे में प्रचार-प्रसार एवं उसके इस्तेमाल को लेकर धमतरी पुलिस की शक्ति टीम पहुंची जहाँ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) संबलपुर के महिलाओं के मौजूदगी में इसके बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस एप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिला-बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षाा एप डाउनलोड करना है।
इसमें उन्हें साइन इन करना है, अपना मोबाइल नंबर डालना है, ओटीपी आएगा उसे एप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद महिलाएं कभी भी इस एप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है और कानून के संबंध में किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति में पुलिस अधिकारी से जानकारी लेने खुद अपना मोबाईल नंबर से छात्राओं को अवगत कराया।

शक्ति टीम ने गुरुवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) संबलपुर के महिलाओं को सुरक्षा के लिए बने अभिव्यक्ति एप के बारे में जानकारी देते हुए एप के इस्तेमाल के बारे में अवगत कराया, शक्ति टीम के महिला पुलिसकर्मी ने महिलाओं को कहा कि कहीं आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की समस्या अथवा परेशानी होने पर एप का इस्तेमाल कर पुलिस को अवगत कराए यथासंभव पुलिस जल्द आप तक पहुंचेगी और पुलिस सहायता उपलब्ध होगी।

इस दौरान शक्ति टीम से म.आर. तनुजा कंवर,म.आर.कौशल्या गावड़े एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) संबलपुर के महिलायें अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Exit mobile version