Home Latest श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव पर जिला एवं ब्लॉक स्तर के मंदिरों में...

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव पर जिला एवं ब्लॉक स्तर के मंदिरों में होगा मानसगायन

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

धमतरी | भगवान श्रीराम की पवित्र जन्मभूमि व धर्म नगरी अयोध्या में आगामी 22 जनवरी सोमवार को आयोजित होने वाले ‘ रामलला प्राण प्रतिष्ठा- रामोत्सव‘ के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर मानसगान आयोजित की जाएगी। इसके तहत् जिले के चारों विकासखंडों में मानस गान का आयोजन किया जाएगा। इसमें धमतरी विकासखंड के छाती स्थित श्री राम-जानकी मंदिर, नगरी विकासखंड के कर्णेश्वर मंदिर, देउरपारा सिहावा, कुरूद स्थित जय मां दंतेश्वरी मंदिर चर्रा और मगरलोड के हनुमान मंदिर डीपरापारा हसदा में मानस गायन प्रतियोगिता आयोजित होंगी। जिला स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर रूद्री में किया जायेगा। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने सम्बंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जिले के प्रत्येक विकासखंड के 5 पंजीकृत मानस मंडलियों को पांच हजार रुपए प्रति दल के मान से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों, ट्रस्टों और मंदिर समितियों के साथ समन्वय कर जिला एवं विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिले के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिष्ठित एवं चयनित मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान और लाइटिंग व्यवस्था की जाएगी।

Exit mobile version