सीसी रोड निर्माण से वार्ड की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, आवागमन होगा सुगम; पार्षद हिमानी साहू एवं वार्डवासियों ने महापौर का जताया आभार
धमतरी | नगर पालिक निगम धमतरी क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति देते हुए महापौर श्री जगदीश ‘रामू’ रोहरा ने लाल बगीचा वार्ड में ₹15.91 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न सीसी रोड निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से वार्ड की सड़कों की स्थिति में सुधार आएगा और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
भूमिपूजन के अंतर्गत वार्ड में चार महत्वपूर्ण सीसी रोड निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इनमें बड़ा गौरा चौरा से जैतखंभ तक ₹4.65 लाख, राधे महिलांगे से तुलसी यादव के घर होते हुए जैतखंभ तक ₹2.17 लाख, नागेशल घर से करण सेन के घर होते हुए कामडे किराना तक ₹2.50 लाख तथा प्रेम प्रकाश मंदिर के पीछे ₹6.59 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री जगदीश ‘रामू’ रोहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती हिमानी साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष श्री युगल किशोर (पिंटू) यादव, जल विभाग के अध्यक्ष श्री अखिलेश सोनकर, पार्षद श्री हेमंत बंजारे, श्री अज्जू देशलहरे, श्री कुलेश सोनी, एल्डरमैन श्रीमती रितिका यादव, श्री भागवत यादव, श्रीमती सीमा चौबे एवं श्री नंदू लोधी भागवत साहू उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का समुचित विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, नाली, पेयजल सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ शहर के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। वार्डवासियों की मांग, आवश्यकता और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर धरातल पर उतारा जा रहा है।
महापौर ने आगे कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि नागरिकों को इनका लंबे समय तक लाभ मिल सके। धमतरी शहर का सर्वांगीण विकास करने के साथ ही जनता के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहना उनका संकल्प है।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती हिमानी साहू सहित वार्डवासियों ने वार्ड को विकास कार्यों की सौगात देने के लिए महापौर श्री रामू रोहरा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड में लंबे समय से बेहतर सड़कों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इन सीसी रोड निर्माण कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र के रहवासियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा आवागमन पहले से अधिक सुगम और सुविधाजनक होगा।
इस अवसर पर श्रीमती सरला जैन , श्री विनय जैन, श्री लक्ष्मण लाल साहू , श्री मोतीराम साहू पूर्व पार्षद श्री बिशन निषाद ,
श्री धर्मेंद्र साहू श्री विनय राजपूत श्रीमती गीता शर्मा श्रीमती स्वीकृति महिलांगे श्रीमती दुर्गा महिलांगे श्री लखन पटेल श्री द्वारका बंजारे श्री रामू नाग एवं श्री नंदलाल लहरे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
