श्री जलाराम जयंती पर निकली प्रभात फेरी , 221 दीपों के साथ हुई बापा की पूजा-अर्चना

525

धमतरी | प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुजराती समाज द्वारा श्री जलाराम जयंती की 221वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है | कार्यक्रम के तहत मठ मंदिर चौक स्थित जलाराम मंदिर में सुबह 4.30 मंगला आरती का कार्यक्रम हुआ | 221 दीपों के साथ भगवान जलाराम की पूजा- अर्चना की गई| समाजजनों ने अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना भगवान से की गई | प्रसादी वितरण के बाद समाज के लोग बनियापारा स्थित श्री गुजराती समाज भवन पहुंचे |

यहाँ से प्रभात फेरी निकाली गई | रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया था| इसे सजाने और सवांरने में  तरुण भाई अम्बानी का प्रमुख योगदान रहा | रथ की सुन्दरता देखती ही बन रही थी | रथ में भगवान जलाराम को  विराजमान किया गया था | रथ को समाज की युवा टोली भगवान के जयकारे लगाते हुए खींच रही थी | प्रभात फेरी में पुरूषों के साथ ही समाज की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया| ये महिलाएं रथ के पीछे भगवान का भजन कीर्तन करते चल रही थी|

प्रभातफेरी बनियापारा, सदर बाजार, सिहावा चौक से वापस पुराना बस स्टैंड होते हुए गुजराती समाज भवन पहुंची| रास्ते में प्रभात फेरी का जगह-जगह स्वागत किया गया | सुबह 11.30 बजे श्री गुजराती समाज भवन में नारायण भोग का कार्यक्रम हुआ | शाम 6.30 बजे संध्या आरती एवं उत्पाथन का कार्यक्रम होगा| रात्रि 7 से 8 बजे तक महाप्रसादी का कार्यक्रम होगा | महाप्रसादी की व्यवस्था टिफिन के माध्यम से की गई है | शाम 4 बजे से 6 बजे तक श्री जलाराम  महिला सत्संग मंडल द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत किया जायेगा | इस मौके पर श्री जलाराम मंदिर को आकर्षक और भव्य रूप से सजाया गया है |

कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है| कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह पालन किया गया | इस  अवसर  पर  लोहाना समाज के अध्यक्ष मुकेश रायचुरा, गुजराती समाज अध्यक्ष संतोष शाह, उपाध्यक्ष केतन रायचुरा, सचिव अनिल गांधी, दिनेश अम्बानी, लखमसी भानुशाली, प्रकाश कछवाय, राजेश राठौड़, सुधीर गांधी, तरुण अम्बानी, कीर्ति गांधी, ललित मानेक, प्रकाश गांधी ,दिलीप गांधी, मिहिर पटेल, आसित त्रिवेदी, प्रवीण पटेल, विनोद गांधी, भूपेश अम्बानी, नितिन राठौड़, कीर्ति शाह, किरण भाई गांधी, प्रेमजी भाई, विशाल त्रिवेदी, कीर्ति ठक्कर ,

गौरव लोहाना, कमलेश तन्ना, भरत भाई सोनी, कमलेश सोनी, अभिषेक रायचुरा, करण रायचुरा, रजत रायचुरा, केयूर रायचुरा, राजेश रायचुरा, आदित्य कोठारी, राजेश भाई राठौड़, हितेश रायचुरा, मेहुल पोपट, जयराम भाई कोठारी, अरुण मिरानी, राकेश लोहाना एवं समस्त गुजराती समाज के सदस्य शामिल थे| महिलाओं में जसवंती बेन रायचुरा ममता राजपुरिया, उषा तन्ना, कल्पना आथा, मंजू लोहाना, छाया लोहाना, नलिनी सोनी, जनक लोहाना, भावना रायचुरा, साधना रायचुरा, सोनिया पोपट, उषा कोठारी, मोनिका लोहाना, मीना गांधी, पूनम रायचुरा, तृप्ति माणेक, ममता ठक्कर, नीतू त्रिवेदी, रेखा  मेहता, चंचल राजपुरिया सुधा लोहाना, कुंदन राकुंडला, भानु बेन राठौड़, सोनल सोनी एवं महिला मंडल की समस्त सदस्य  उपस्थित थी |