Home Latest श्रम पंजीयन शिविर 10 से 22 जुलाई तक मॉडल कमार बसाहटों में

श्रम पंजीयन शिविर 10 से 22 जुलाई तक मॉडल कमार बसाहटों में

धमतरी | जिले के 12 मॉडल कमार बसाहटों में श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण के लिए 10 से 22 जुलाई तक शिविर आयोजित किया जाएगा। श्रम पदाधिकारी ने इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है। नगरी विकासखण्ड के कमारपारा कसपुर और क्वाचीपारा एवं आमापारा बगरूमनाला में 10 जुलाई, कल्लेमेटा और राजपुर में 11 जुलाई, कौहाबाहरा (पीपरहीभर्री), सेमरा (पंडरीपानी भाटखार) में 12 जुलाई, बिरनासिल्ली और घुरावड़ में 17 जुलाई को शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह धमतरी विकासखण्ड के ग्राम भोयना, मगरलोड के बिरझुली में 15 जुलाई, धमतरी के शकरवारा और मगरलोड के बोईरगांव में 19 जुलाई तथा बेलोरा में 22 जुलाई को श्रम पंजीयन शिविर लगाया जाएगा।

Exit mobile version