धमतरी | दिनांक 24.10.2026 दिन शनिवार को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 05 प्रांतीय पदाधिकारी गण धमतरी प्रवास पर रहे, सभी अतिथियों का गंगरेल स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में स्वागत किया गया। उनके द्वारा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला ईकाई धमतरी के नये जिला संयोजक के चुनाव हेतु कार्यक्रम में उपस्थित फेडरेशन के पदाधिकारीगण, जिले में पदस्थ विभिन्न संधों के प्रांताध्यक्षगण, फेडरेशन से संबंद्ध विभिन्न संघों के जिलाध्यक्षगण एवं ब्लाक संयोजकगण से नाम प्रस्तावित करने हेतु कहा गया। सभी ने सर्वसम्मति से एवं गर्मजोशी से नये जिला संयोजक के पद हेतु पुनः चन्दूलाल चन्द्राकर के नाम पर मुहर लगाई तथा सभी ने उनकी पदस्थिति में आयोजित फेडरेशन के सभी कार्यक्रमों को सभी को साथ लेकर तालमेल बनाते हुए सफलतापूर्वक संपादित कराने की सराहना भी की। प्रक्रिया अनुसार प्रांतीय महासचिव चंद्रशेखर तिवारी द्वारा नाम प्रस्ताव मांगा गया। तत्पश्चात गोपाल शर्मा के द्वारा चन्दूलाल चन्द्राकर का नाम जिला संयोजक हेतु प्रस्तावित किया गया तथा दयालु राम साहू के द्वारा उनके नाम का अनुमोदन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित फेडरेशन के पदाधिकारीगण, जिले में पदस्थ विभिन्न संघों के प्रांताध्यक्षगण, फेडरेशन से संबंद्ध विभिन्न संघों के जिलाध्यक्षगण एवं ब्लाक संयोजकगण द्वारा चन्दूलाल चन्द्राकर को पुनः नये जिला संयोजक बनने पर हाथ उठाकर नारा लगाकर सभी ने एकमत में समर्थन करते हुए बधाई दिया तथा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। उक्त कार्यक्रम में प्रांत से चंद्रशेखर तिवारी, पंकज पांडेय, संतोष वर्मा, मनोज साहू, आलोक मिश्रा तथा जिले से चन्दूलाल चन्द्राकर, मुकेश पाण्डेय, राजेंद्र चंद्राकर, खुमान सिंह ठाकुर, अमित महोबे, एन.आर. टण्डन, राजकुमार सिन्हा, महेन्द्र कुमार साहू, ममता खालसा, सुनीति साहू, ए.पी. साहू, एन.के. साहू, पुरूषोत्तम निषाद, अशोक निर्मलकर, दयाराम साहू, डोमार सिंह ध्रुव, टी आर नागवंशी, उमेश साहू, हरीश सिन्हा,संतोष दीवान, वरुण कुमार, जयंत साहू, भानुप्रताप पॉल, तुलसी राम नेताम, यशवंत सिन्हा, कृष्णा राम साहू, किशोर साहू, अश्विनी कुमार यादव, गजेंद्र साहू, अनमोल रत्न पाईक, देवेश साहू, इत्यादि उपस्थित रहे।
