धमतरी | श्री राज मानस संघ छत्तीसगढ़ धमतरी का वार्षिक उत्सव माँ शीतला मंदिर प्रांगण सिहावा में 31 अक्टूबर शनिवार को सम्पन्न होना है सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षक एवं हरियाली का संदेश देते हुए वृक्षारोपण का कार्य भी किया जाएगा संघ द्वारा रक्तदान महादान के थीम पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी सम्मेलन में किया जा रहा है कार्यक्रम में लगभग 5000 सनातनियों के उपस्थिति के संभावनाओं को देखते हुए व्यापक तैयारी की जाती है तैयारी के जायजा लेने के लिए श्री राजमानस संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष महोदय सम्माननीय श्री अर्जुन पुरी गोस्वामी जी, उपाध्यक्ष श्री योगेश्वर साहू जी, श्री सुरेश देवांगन जी, प्रवक्ता डॉ भूषण चंद्राकर जी, सचिव डॉ. जे.एल.देवांगन, सह सचिव श्री एन आर यादव, मानस शक्ति केंद्र धमतरी के अध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद सिन्हा जी, सांकरा अध्यक्ष श्री तुका राम साहू, श्री हरिनाथ पटेल, पन्ना लाल मरकाम, श्रीमती सविता सोम, श्रीमती हेमलता साहू, श्री देवव्रत गौतम सूर्यवंशी जी, साकरा सचिव, एवं श्री शीतला शक्तिपीठ सिहावा के समस्त पदाधिकारी गण 22 अक्टूबर को शीतला मंदिर प्रांगण सिहावा में उपस्थित हुए और सभी ने मिलकर भोजन भंडारा स्थल रक्तदान सिविल स्थल वृक्षारोपण स्थल एवं मंच पंडाल आदि क्या निरीक्षण कर समस्त प्रारंभिक तैयारी का रूपरेखा तैयार किया श्री राज मानस संघ छत्तीसगढ़ द्वारा उक्त कार्यक्रम में उड़ीसा महाराष्ट्र सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के सनातनियों मानस प्रेमियों विभिन्न मानस संगठनों के पदाधिकारी को आमंत्रण प्रेषित करें कार्यक्रम में उपस्थित की अपील की है ।
