Home help शिक्षक प्रदीप कुमार ने निर्धन छात्र-छात्राओं की सहायता की

शिक्षक प्रदीप कुमार ने निर्धन छात्र-छात्राओं की सहायता की

पोटियाडीह | शासकीय हाईस्कूल पोटियाडीह में पदस्थ प्रदीप कुमार साहू व्याख्याता एलबी के नेतृत्व में कोरोनाकाल में आफ लाईन कक्षायें संचालित कर अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाते हुए अपने वेतन से कक्षा 9वीं -10वीं में अध्ययनरत् आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को जूते प्रदान किये | इस अवसर पर अनिल तिवारी जनपद सदस्य, शाला विकास एवं प्रबंधन  समिति के अध्यक्ष रामनारायण सिन्हा, सदस्य प्रेमलाल सोनवानी, सरपंच खम्हन ध्रुव, बसंत साहू, रामेश्वर सिन्हा ने  उनके इस कार्य की प्रशंसा की | शिक्षा सत्र 2020-21 में  कक्षा 9वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अनिल तिवारी ने प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की |  

Exit mobile version