Home help पुलिस ने दिया मानवता का परिचय, अर्धविक्षिप्त महिला को उपचार के लिए...

पुलिस ने दिया मानवता का परिचय, अर्धविक्षिप्त महिला को उपचार के लिए मनोरोग चिकित्सालय में भर्ती कराया 

धमतरी | पुलिस अधीक्षक बी. पी. राजभानु के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में धमतरी पुलिस सतत अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी कर रही है। साथ ही संवेदनशील होते हुए इंसानियत का फर्ज भी निभा रही है।सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से भी लोगो की मदद एवं उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला थाना भखारा क्षेत्रांतर्गत प्रकाश में आया|

थाना भखारा क्षेत्र के ग्राम की एक महिला श्रीमती चंद्रिका साहू मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से दिन भर इधर-उधर घूमते रहती थी। जिस पर पेट्रोलिंग के दौरान थाना प्रभारी भखारा कोमल नेताम की नजर पड़ी, तो उन्होंने अपने स्टाफ के साथ उक्त महिला के हाथ पैर धुलवाकर भोजन कराया। तदुपरांत महिला के परिवार वालों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत ही कमजोर है| उपचार कराने में  असमर्थ हैं।  थाना प्रभारी भखारा  ने इस आशय की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी | पुलिस अधीक्षक बी. पी. राजभानु एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे ने थाना प्रभारी भखारा को महिला के उचित उपचार हेतु निर्देशित किया | थाना प्रभारी ने प्राथमिक उपचार के लिए महिला के परिजनों से सहमति प्राप्त की | सहमति मिलने पर पुलिस ने वाहन की व्यवस्था कर महिला को उपचार हेतु मनोरोग चिकित्सालय सेंद्री बिलासपुर में भर्ती कराया । भखारा पुलिस द्वारा किए गए एस मानवीय कार्य कीआम जनता द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

Exit mobile version