धमतरी | मृदा दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्मकुमारीज धमतरी द्वारा शाश्वत यौगिक खेती द्वारा मिट्टी के संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया| मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमलाल साहू विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विज्ञानं केंद्र धमतरी, मनोज साहू ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी , नवीन तरार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी धमतरी, ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी मुख्य संचालिका ब्रह्मकुमारीज थे| कार्यक्रम का शुभारम्भ परमात्मा स्मृति से दीप प्रज्वलित कर किया गया| अपने मुख्य उद्बोधन में सरिता दीदी ने कहा कि आज का यह दिवस मिटटी के संरक्षण, संवर्धन और सुधार के लिय समर्पित है| प्रक्रति के संसाधनों में सबसे पहला और मुख्य संसाधन मिटटी को माना गया है | जब भी प्रक्रति के 5 तत्वों की बात आती है तो हम पहले भूमि ही कहते है|
