Home घटना शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, पुलिस की सजगता से टला...

शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, पुलिस की सजगता से टला बड़ा हादसा

धमतरी | शुक्रवार की सुबह गोल बाजार क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया | गोल बाजार में  अमित साड़ी सेल की दुकान है | उनका गोदाम गोल बाजार के पीछे है |आज सुबह लगभग 10 बजे शार्ट सर्किट से गोदाम मे आग लग गयी। ड्यूटी पर तैनात यातायात विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक वीरेंद्र बैस व् अन्य जवानो ने गोदाम से धुआँ उठते देखा और तत्काल गोदाम मालिक व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाते ही तत्काल फायर टीम पहुंची और आग पर काबू पाया | लोगों का कहना है कि

आज एक बड़ा हादसा टल गया | अगर आग तेजी से  फ़ैलती तो आसपास की  दुकान भी इसकी चपेट में आ सकती थी | पुलिस  की  सजगता से एक बड़ा हादसा टल  गया| दुकान मालिकों को आर्थिक नुकसान पहुंचा |

Exit mobile version