Home Uncategorized शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। बहला-फुसलाकर, शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत वार्ड की एक नाबालिग बालिका 2 अक्टूबर की दोपहर 1 बजे अपने नानी के घर टीवी देखने के लिए निकली थी| घर वापस नहीं आने पर आस-पड़ोस, नानी, अन्य रिश्तेदारों एवं उसकी सहेलियों से भी पता किया  गया लेकिन  पता नहीं चला| परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त करने की रिपोर्ट 3 अक्टूबर को  लिखाई | पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया| अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के दिशा-निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में अपहृत नाबालिग बालिका व अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अपहृत नाबालिग बालिका को वेद प्रकाश उर्फ विक्की सतनामी के कब्जे से बरामद कर पूछताछ की गई | अपहृता ने बताया कि साल्हेवारपारा निवासी वेद प्रकाश सतनामी उर्फ विक्की ने उसे बहला-फुसलाकर, शादी करने का प्रलोभन देकर अपने साथ भगाकर ले गया| इस दरमियान उसके मना करने के बावजूद जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया| नाबालिग के कथन, चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर मामले में धारा 366, 376 भादवि एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version