
दिल्ली | कोरोना के खिलाफ लड़ाई और देशवासियों से प्रधानमंत्री की अपील के बीच फिल्म जगत की कई हस्तियों ने पीएम मोदी के अभियान का समर्थन किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले त्योहारों, ठंड के मौसम और अर्थव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कोविड-19 से निपटने के लिए लोगों के समुचित व्यवहार के बारे में ट्विटर पर एक ‘जन आंदोलन’ की शुरुआत की है. कोरोना से लड़ने के लिए सरकार की तरफ से कई तरह के प्रयास करने के साथ-साथ लोगों से भी