मगरलोड। शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है | पुलिस ने बताया कि चौकी करेली बड़ी क्षेत्र के ग्राम की एक नाबालिग बालिका 13 सितंबर को घर में बिना बताए कहीं चली गई थी। घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने चौकी करेली बड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई | पुलिस अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही में जुटी थी |
उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर अपहृत नाबालिग व अज्ञात आरोपी की पता-तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 15 सितंबर को बालिका के अपने घर वापस आने की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी करेली बड़ी उपनिरीक्षक लल्ला सिंह राजपूत अधीनस्थ महिला स्टाफ व अन्य स्टाफ के साथ अपहृता के घर जाकर दस्तयाब कर उससे एवं उसके परिजनों से पूछताछ कर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
