
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर महीने में राष्ट्रपति चुनाव में हारने की स्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण से इनकार किया है. व्हाइट हाउस में एक न्यूज प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने चुनाव नतीजों को लेकर कहा, हमें इंतजार करना होगा कि आगे क्या होता है.ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस बार अमेरिकी चुनाव के नतीजे सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच सकते हैं क्योंकि उन्हें पोस्टल वोटिंग को लेकर संदेह है.