शहीदों की स्मृति में मोतिमपुर में जलाये गये कैंडल

486

मगरलोड। 18 नवंबर 1962 को भारत-चीन के बीच युद्ध हुआ जिसमें भारत के 120 वीर जवान शहीद हो गए। उन शहीद हुए सैनिकों की याद में ग्राम ग्राम मोतिमपुर में कैंडल मार्च निकाला  गया और 120 से अधिक दीपक जलाए गए| राष्ट्रगान गाकर सैनिकों को नमन किया। कार्यक्रम में लोमश सोनी, लीलाबिहारी साहू, लेखन साहू, हरि राम साहू, देवेन्द्र, लालकृष्ण, केवेन्द्र, त्रिलोक, रवि, रोहित, टोमन, टिकेश्वर महिलांगे,  वन्दे मातरम परिवार एवं ग्रामवासी  मौजूद रहे |