आरोपी फरार ,पुलिस जांच में जुटी
धमतरी | शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है | कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पोस्ट ऑफिस वार्ड निवासी युवक पर एक अन्य युवक ने पीछे से उसके कूल्हे में दो बार वार किया हैं | उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया | जहां उनका उपचार जारी है| पोस्ट ऑफिस वार्ड निवासी अब्दुल हबीब 20 वर्ष पिता अब्दुल हफीज एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है |
