Home Latest शहरी क्षेत्र की लायब्रेरी, जिम, स्वीमिंग पुल 31 मार्च तक बंद रहेंगे...

शहरी क्षेत्र की लायब्रेरी, जिम, स्वीमिंग पुल 31 मार्च तक बंद रहेंगे कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

धमतरी|  छत्तीसगढ़ शासन नगरीय निकाय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के द्वारा नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जारी किए गए निर्देश के आधार पर कलेक्टर श्री रजत बंसल ने नगरीय निकाय धमतरी के सीमा क्षेत्रांतर्गत स्थित सभी सार्वजनिक पुस्तकालय (लायब्रेरी),

शासकीय एवं निजी व्यायामशाला (जिम), तरणताल (स्वीमिंग पुल) तथा वाॅटर पार्क को आगामी 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से बंद रखे जाने का आदेश दिया है। उन्होंने उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा इसके उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version