Home Latest शरद लोहाना द्वारा ग्राम भटगांव में उचित मूल्य की राशन...

शरद लोहाना द्वारा ग्राम भटगांव में उचित मूल्य की राशन दुकान का लोकार्पण

 

धमतरी | ग्राम पंचायत भटगांव में पंचायत भवन के पास उचित मूल्य राशन दुकान का लोकार्पण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना के द्वारा विधि-विधान से पूजा पाठ व फीता काटकर किया गया जिसमे विशेष रूप से आकाश गोलछा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, बोधन सिंह ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत भटगांव, नरेश पिपरे खाद्य निरीक्षक धमतरी, आशुतोष खरे महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस शहर, रामेश्वरी ध्रुव समूह अध्यक्ष उपस्थित थे.

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने राशन दुकान का निरीक्षण कर प्रसन्नता जाहिर की तथा राशन दुकान संचालित करने वाले महिला समूह से बात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन लेने वाले हितग्राहियों को समय पर राशन प्रदान करें तथा शासन द्वारा निर्धारित समय पर दुकान खुला रखें. ताकि राशन लेने आने वाले हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानिया न हो। उन्होंने कहा कि गोदाम के अंदर व बाहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देवें. साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया. इस अवसर पर केजलाल साहू, आशीष बंगानी, मोहन साहू, अंगेरेश्वर साहू, अर्जुन साहू, तेजराम साहू, महेश्वरी साहू, सरस्वती साहू, लासो साहू, अंबालिका साहू, जामुन ध्रुव, टेश्वरी देवांगन, थानसिंग साहू, मीना साहू, मिलो ध्रुव, संतोषी, क्लेन्द्री बाई, लक्ष्मीन बाई सिन्हा स्व-सहायता समूह के सदस्यगण व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version