वेतन विसंगति दूर करने कर्मचारी–अधिकारी फेडरेशन ने निकाली मशाल रैली

364

धमतरी| छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन ने वेतन विसंगति दूर करने मशाल रैली निकाली| रैली में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के लोग मौजूद थे। फेडरेशन अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

पदाधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन संघ सालों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। कई बार धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं। फिर भी शासन ने उनकी मांगों को लेकर अब तक कोई पहल नहीं की है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। संघ से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि वेतन विसंगति अब तक दूर नहीं हुई है। पदोन्नति, क्रमोन्नति की मांग भी अब तक शासन ने पूरी नहीं की है। इस कारण उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। फेडरेशन के कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगे जल्दी पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।