Home आयोजन वीर नारायण सिंह ने अन्याय के खिलाफ की थी आवाज बुलंद

वीर नारायण सिंह ने अन्याय के खिलाफ की थी आवाज बुलंद

मगरलोड। आजाद फ्रेंड्स नवयुवक मंडल पाहंदा ने छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को याद किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच लोमश सिन्हा, डॉ. ओमलाल साहू, कन्हैया लाल कौशिक, पतिराम यादव उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ वीर नारायण सिंह के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना से हुआ। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में युवाओं को वीर नारायण सिंह के जैसे निडर व अन्याय के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया। इस दौरान समिति अध्यक्ष गुलशन साहू, सचिव ख़िलानंद कौशिक, संरक्षक चन्द्रहास सिन्हा, सदस्य गौकरण सिन्हा, जितेंद्र ध्रुव, महेंद्र साहू, डोमन यादव, सुनील साहू, भीखम ध्रुव आदि उपस्थित थे

Exit mobile version