Home Latest विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक

विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक

धमतरी | मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, सुरक्षा गार्ड, कम्प्यूटर हार्डवेयर, सिलाई और रिटेल सेल्स एसोसिएट का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। सहायक परियोजना अधिकारी, लाइवलीहुड कॉलेज ने बताया कि प्रशिक्षण के इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व राशनकार्ड की फोटोकॉपी तथा पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज के साथ सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक सिविल कोर्ट के पास स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में आवेदन जमा कर सकते हैं।

Exit mobile version