विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण, प्रभारी प्रबंधक से कहा, किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हों 

303

मगरलोड। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त व सिहावा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव ने ब्लाक के धान खरीदी केन्द्र सिंगपुर, मगरलोड एवं नवागांव धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। विधायक ने सभी धान खरीदी केन्द्रों के प्रभारी प्रबंधक से कहा कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार से किसानों को परेशानी नहीं आनी चाहिए| किसानों के धान की नाप तौल का जायजा लिया| तपश्चात  विधायक नगर पंचायत मगरलोड के उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा के निवास जाकर शोक संतृप्त परिवार से मिली एवं मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर , विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र धनंजय , पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र साहू , नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू , रवि निर्वाण, जनपद सदस्य अश्वनी दानीपाल , बुलेश्वर साहू ,एल्डरमैन लीला राम साहू, डाकवर साहू , पार्षद कमलेश बंजारे, बिसून साहू पार्षद, राजा खान, शिव बंछोर, डीहूराम साहू, सुशील साहू, नारद साहू, गौरसिंह कंवर, सरपंच संघ अध्यक्ष निरेन्द्र निर्मलकर, गोवर्धन साहू, बालगोविंद साहू, सिंगपुर सरपंच फनेश गंगासागर, उपसरपंच जीवनलाल साहू, बीपी बागडे, मनोज ग्वाल, हसीब खान, इकराम खान, मनोज कुमार, केशव साहू, डूमन साहू आदि उपस्थित थे|