विधायक रंजना ने दी क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की बधाई

820

धमतरी| विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि इस बार कोरोनावायरस महामारी के चलते दिवाली का त्यौहार की रौनक कुछ फीकी है, लेकिन फिर भी लोगों के बीच त्यौहार को लेकर उत्साह और जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया देखने को मिल रहा है।

हम सभी दिवाली के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम 14 वर्षों का वनवास समाप्त करके वापस आए थे, उनके आने की खुशी में समस्त अयोध्यावासियों ने घी के दीये जलाए, तभी से दीप जलाने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन सभी अपने घरों में मां लक्ष्मी  और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि सुख संपदा आप सभी के जीवन में आए| मां लक्ष्मी जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे| उन्होंने क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है |