विधायक के प्रयास से कसावही में खुला धान का उप खरीदी केंद्र, क्षेत्र के किसानों ने माना आभार

224

धमतरी| डुबान क्षेत्र में लंबे समय से ग्राम कसावही, बोरीदखुर्द, तुमराबहार, विश्रामपुर, खिड़कीटोला, तुमाबुजुर्ग, डांगीमाचा, बरपानी, मड़वापथरा, तुमाखुर्द, सहित विभिन्न गांव के किसान अपनी उपज धान को बेचने के लिए खरीदी केंद्र सोरम तक पहुंचने के लिए काफी परेशानियों का सामना कर रहे थे। समय-समय पर शासन-प्रशासन के जिम्मेदार लोगों से उक्त समस्याओं से भी अवगत कराया गया लेकिन समस्या से किसानों को निजात नहीं मिली |

किसानों के दर्द से वाकिफ होते हुए विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से मिलकर किसान हित में सोरम मुख्य खरीदी केंद्र से सुदूरवर्ती ग्रामों की दूरी, परिवहन तथा सुगम रास्ता ना होने की समस्या बताते हुए ग्राम कसावही में सोरम मुख्य केंद्र का सह-खरीदी केंद्र खोलने की मांग की थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कसावही को उप धान खरीदी केंद्र खोलने और  इसी सत्र में 1 दिसंबर से खरीदी प्रारंभ करने का आदेश पारित हो गया है। विधायक श्रीमती साहू ने अनौपचारिक चर्चा में कहा है कि डुबान क्षेत्र किसी न किसी रूप में व्यवस्था गत चुनौतियों से पहले ही जूझ रहा है, ऐसे में खरीदी केंद्र की दूरी अधिक होना, भौतिक परेशानियों के साथ-साथ आर्थिक घाटा भी होता था। जिसकी भरपाई अब उप धान खरीदी केंद्र खुल जाने से हो जाएगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया है कि वे उनकी समस्याओं के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।  धान  खरीदी केंद्र की समस्या का समाधान होने पर कसावही सरपंच नोमिन साहू, रूपराम मंडावी, धनेश उईके, बलराम साहू, हिंछा राम मंडावी, अकबर कोर्राम, रामकुमार मरकाम, सियाराम कोर्राम, रामाधार मंडावी, कामदेव नेताम, दीपक नेताम, सुरेश मरकाम, आनंद राम नेताम, बिहारी ध्रुव, संत राम मरकाम शालिग्राम नेताम चरण साहू भुनेश्वर साहू कौशल सिन्हा सहित क्षेत्र के किसानों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।