Home घटना विद्युत विभाग की लापरवाही से मवेशी की मौत

विद्युत विभाग की लापरवाही से मवेशी की मौत

राजेन्द्र साहू

मगरलोड । ग्राम राजपुर में विद्युत विभाग की लापरवाही से एक मवेशी की घटनास्थल में मौत हो गई।वही दो मवेशियों की जान ग्रामीणों की सतकर्ता से बचा ली गई। गुरूवार की सुबह राजपुर के बस स्टैंड के चौक स्थित बिजली की खंभा के ऊपरी हिस्से टूटा हुआ है ।बारिश में बिजली खंभे के पास से गुजर रही तीन मवेशी करेंट के सम्पर्क में आ गए जिसमे एक मवेशी की घटना स्थल में मौत हो गई । बाकी दो मवेशियों को करेंट के सम्पर्क आने से तड़पता देख ग्रामीणों ने तुरंत डीओ से लाइन बंद किया जिससे उनकी जान बच गई।

ग्रामीण कमल साहू,खूबलाल, हरीश ,यादराम,राजू ने बताया कि बिजली खंभे के ऊपरी हिस्से पहले से टूटा हुआ था जिसे बदलकर दूसरे खंभे लगाने कई बार विद्युत विभाग को बोला गया था पर ध्यान नहीं दिया गया। विभाग की अनदेखी कारण घटना घटित हुई  है। बस स्टैंड के पास लोगों का सुबह शाम बैठना होता है ।ग्रामीणों ने तत्काल बिजली खंभा को बदलने की मांग की है।

Exit mobile version