
वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी, संबलपुर-बोडरा-बलियारा-भोथली-छाती मार्ग के चौड़ीकरण को जल्द मिलेगी मंजूरी: रामू रोहरा
धमतरी। जिले के ग्रामीण अंचल को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। संबलपुर, बोडरा, बलियारा, भीथली एवं छाती मार्ग के चौड़ीकरण की वर्षों पुरानी मांग अब जल्द पूरी होने की उम्मीद है। लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। मार्ग पर लगातार बढ़ते आवागमन और वाहनों की संख्या के कारण सड़क की चौड़ाई बढ़ाना क्षेत्र की प्रमुख जरूरत बन गई है।
ग्रामीणों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव,प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा जी,सांसद रूपकुमारी चौधरी से मार्ग चौड़ीकरण की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। महापौर ने सरकार के समक्ष क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, ग्रामीणों की परेशानी और मार्ग के महत्व को रखते हुए शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की।
महापौर के अनुसार शासन स्तर पर इस प्रस्ताव को लेकर सकारात्मक रुख है और जल्द ही मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति मिलने की संभावना है।संबलपुर से बोडरा, बलियारा, भोथली होते हुए छाती तक जाने वाला मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।
इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, विद्यार्थी, कर्मचारी और अन्य लोग आवागमन करते हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण कई स्थानों पर वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। विशेषकर बड़े वाहनों की आवाजाही के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
मार्ग के चौड़ीकरण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था भी बेहतर होगी। किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी और विद्यार्थियों तथा नौकरीपेशा लोगों को भी आने-जाने में राहत मिलेगी।
विकास की रफ्तार को मिलेगी गति
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी होती है। बेहतर सड़क सुविधा से गांवों में व्यापारिक गतिविधियों, कृषि परिवहन और अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। संबलपुर-बोडरा-बलियारा-भो थली-छाती मार्ग के चौड़ीकरण से इन क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को शासन के समक्ष प्राथमिकता से रखा गया है।
मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री से चर्चा के बाद उम्मीद है कि जल्द ही इस महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी मिल जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।महापौर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और मांगों को शासन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि धमतरी जिले के विकास के लिए सड़क, पानी, बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना भी इसी विकास प्रक्रिया का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि संबलपुर, बोडरा, बलियारा, भोथली और छाती क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों की भावनाओं और आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के समक्ष यह विषय रखा है। शासन से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद अब ग्रामीणों को जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
जनहित के कार्यों को प्राथमिकता
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। धमतरी जिले की जरूरतों को भी शासन स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से आम लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।
महापौर ने मार्ग चौड़ीकरण की मांग पर सकारात्मक पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं सांसद रूप कुमारी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों के लिए वे आगे भी शासन के समक्ष लगातार मांग रखते रहेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि संबलपुर-बोडरा-बलियारा-भोथली-छा ती मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति जल्द प्राप्त होगी। स्वीकृति के बाद वर्षों से इस मांग को लेकर प्रयास कर रहे ग्रामीणों का इंतजार खत्म होगा और क्षेत्र में सड़क सुविधा का विस्तार होने से विकास की नई राह खुलेगी।






