लोकतंत्र के दुश्मनों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब, विधायक रंजना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव पर हुए हमले की कड़ी भर्त्सना की 

259

धमतरी| पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर हुए हमले की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कड़ी भर्त्सना की है| उन्होंने कहा है कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। श्रीमती साहू ने आगे कहा है कि आगामी विधानसभा के चुनाव में लोकतंत्र के इन दुश्मनों को, फेकने वाले ईटो का जवाब पत्थरों से दिया जाएगा। लोकतंत्र में जनता भगवान स्वरूप होती है|

आगामी पराजय की बौखलाहट के कारण विघ्नसंतोषी लोगों ने कायरतापूर्ण हरकत की है। नगर निगम पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू, जनपद सदस्य जागेंद्र साहू, गोपाल साहू, रामाधार मंडावी, सरपंच अनिता यादव, शहर मण्डल अध्यक्ष विजय साहू, आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, पार्षद श्याम लाल नेताम, मिथलेश सिन्हा, ईशवर सोनकर, राकेश साहू, गौकरण साहू, खम्महन साहू, विजय ठाकुर, कुलेश सोनी, सरिता यादव, ममता सिन्हा, कोमल सार्वा, अमित साहू, गौरव सोनी, रुपा नामदेव, दौलत वाधवानी, लक्ष्मीनारायण साहू ने इस घटना की निंदा की है।