Home Latest रूद्रेश्वर कॉरिडोर और रिवर फ्रंट कार्ययोजना पर महापौर के प्रयासों को जनप्रतिनिधियों...

रूद्रेश्वर कॉरिडोर और रिवर फ्रंट कार्ययोजना पर महापौर के प्रयासों को जनप्रतिनिधियों ने सराहा

महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में रूद्री के विकास की ओर ऐतिहासिक कदम

धमतरी। शहर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल रूद्रेश्वर (रूद्री) के सर्वांगीण विकास के लिए महापौर रामू रोहरा द्वारा की गई पहल अब धरातल पर उतरने लगी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रूद्रेश्वर कॉरिडोर और रिवर फ्रंट निर्माण की मांग करते हुए महापौर ने एक दूरदर्शी कार्ययोजना प्रस्तुत की थी, जिसे मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए शीघ्र सर्वेक्षण के निर्देश दिए हैं। इस ऐतिहासिक प्रयास की नगर भर में प्रशंसा हो रही है। इसी क्रम में आज भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा देवी साहू, नरेश साहू, गोपाल राम साहू, केवल राम साहू, घनश्याम यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर रामू रोहरा का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया और उनके नेतृत्व की सराहना की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह योजना केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि रूद्री के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन मूल्यों को नया जीवन देने वाली ऐतिहासिक पहल है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार और सुविधा मिलेगी, बल्कि धमतरी जिले को भी एक नई पहचान और गति मिलेगी। महापौर रोहरा की यह दूरदर्शिता निश्चित ही आने वाले समय में धमतरी को आधुनिकता और परंपरा का संगम बनाकर प्रस्तुत करेगी।

Exit mobile version