Home आयोजन राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वाहन...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वाहन चालकों का कराया गया नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के प्राथमिक उपचार संबंधी दिया गया प्रशिक्षण, ट्रैफिक नियमों का पालन करने दी गई समझाइश

धमतरी | राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार स्वास्थ्य विभाग धमतरी से समन्वय स्थापित कर सिहावा चौक बस स्टॉप के पास स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में वाहन चालकों का जिला अस्पताल के नेत्र सहायक श्री पी.एन. साहू, श्री संतोष साहू, श्री गुरु शरण साहू एवं श्री भूपेंद्र साहू के सहयोग से वाहन चालकों का स्वास्थ्य/नेत्र परीक्षण कराया गया तथा उन्हें घायल व्यक्तियों के प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण देकर यातायात नियमों का पालन करने समझाइश दी गई। सहायक उप निरीक्षक अनिल केसरवानी द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों, संकेतों, चिन्हों आदि का पालन करने की समझाइश देते हुए यातायात जन जागरूकता पाम्पलेट वितरण किया गया।

Exit mobile version