राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉ भोजवानी का सम्मान

251

धमतरी | भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की ओर से नेशनल डॉक्टर डे के अवसर पर सेवा के पर्याय आम जनमानस का बहुत ही कम शुल्क में चिकित्सा सुविधा देने वाले चिकित्सक जिनके पास दिन हीन, गरीब, मध्यम हो या उच्च वर्ग सभी जा कर अपना ईलाज करवा रहे है ऐसे विभूति का आज भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित, जिला संयोजक भागवत यादव के नेतृत्व में डॉ एस. के.भोजवानी जी दंत चिकित्सक शिव चौक बनियापारा का साल श्रीफल के साथ सम्मान कर आशीर्वाद लेने पहुंचे साथ मे भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यालय प्रभारी दिलीप पटेल मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा के दीपक देवांगन, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक गणेश विश्वकर्मा, बॉसपारा वार्ड के पार्षद मिथलेश सिन्हा सौरभ गुप्ता गोलू पटेल आदि उपस्थित रहे |