राष्ट्रीय किसान संगठन के भारत बंद को मिला कांग्रेस का समर्थन, कांग्रेसियों ने घूम-घूमकर बंद कराई दुकान, दिखा व्यापक असर

412

धमतरी | केन्द्रीय कृषि  कानूनों  को  वापस लेने की  मांग को  लेकर राष्ट्रीय  किसान  संगठन  ने  8 दिसम्बर को भारत बंद का आव्हान किया | इस बंद का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला| कांग्रेस पार्टी ने इस बंद को अपना पूर्ण समर्थन दिया है | जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के नेतृत्व में धमतरी बन्द का व्यापक असर देखा गया |

सुबह 7 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घूम घूमकर सभी व्यपारियो से किसान आंदोलन को सफल बनाने प्रतिष्ठान स्वस्फूर्त बंद रखने का निर्णय लिया और किसान आंदोलन को समर्थन किया| केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाये कृषि अध्यादेश को वापस लेने कई महीनों से चल रहे देशव्यापी किसानों की मांग को कांग्रेसियों ने जायज ठहराया|

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि किसान अपनी जायज मांगो को लेकर आंदोलनरत है | लेकिन  इस दिशा में  अब  तक  कोई  सकारात्मक  पहल नहीं की गई है  केंद्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि बिल से किसान खुश नहीं है| इस बिल से किसानों को नुकसान होगा और  बड़े-बड़े उद्योगपतियों को लाभ होगा|  इस कानून से काला बाजारी को बढ़ावा मिलेगा | यह किसानों के साथ छलावा एवं अन्याय है। जिला कांग्रेस कमेटी इसका पुरजोर विरोध करती है |

बन्द को सफल बनाने प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर, निगम सभापति अनुराग मशीह, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, आलोक जाधव, निखिलेश देवान, तनवीर कुरेशी, ब्लॉक अध्यक्ष योगेशलाल, नरेश जसूजा, विजय गोलछा, हरमिंदर छाबड़ा, देवेंद्र अजमानी, गौरीशंकर पांडे, हेमंत सिन्हा, विक्रांत पवार, रफीक भाई इत्रवाले, सूर्यप्रभा चेटियार, अनिता बाबर, शरीफ रोकडिया, सलीम रोकड़िया, राजेश चन्द्राकर, सोहद्रा साहू, आकाश गोलछा, प्रकाश पवार, गौतम वाधवानी, रितेश पवार, ईश्वर देवांगन, निर्मल साहू, ज्ञानदास सिन्हा, राजेश ठाकुर, पूर्णिमा रजक, सविता कंवर, गीतराम सिन्हा, गौतम वाधवानी, संजू साहू , गणेश्वरी कामड़े, आशीष बंगानी, तरुण रॉय, संकेत गुप्ता, सद्दाम गौड़, अम्बर चन्द्राकर, वसीम रिजवी, विक्रांत शर्मा, सलीम रिज़वी, साहिल अहमद, शंकर ग्वाल, तारिक रज़ा कादरी, राकेश साहू, गोदु नागरची, डिकेश देवांगन, सलीम तिगाला, वसीम खिलची, लोकेश साहू, राजेंद्र यादव, आकाश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।