धमतरी | देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय राजीव भवन में एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के सच्चे शिल्पकार थे। उन्होंने कहा कि आजादी के तुरंत बाद अनेक चुनौतियों के बावजूद पंडित नेहरू ने अपनी दूरदर्शी सोच और पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत नींव रखी। बड़े बांधों, इस्पात संयंत्रों और आईआईटी तथा एम्स जैसे विश्वस्तरीय संस्थानों की स्थापना उनकी ही देन है, जिसका लाभ आज पूरा देश उठा रहा है। उपस्थित वरिष्ठ नेताओं नें कहा कि पंडित नेहरू ने लोकतांत्रिक मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सदैव बढ़ावा दिया। वर्तमान समय में उनके विचार और आदर्श पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। नेताओं नें सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लें। गोष्ठी में युवा नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए और बच्चों के प्रति पंडित नेहरू के विशेष स्नेह को याद करते हुए बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष विजय गोलछा, रजत जसुजा, वरिष्ठ नेता हरमिंदर छाबड़ा, सेवादल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, जिला सचिव राजेश पांडे, सलीम तिगाला, शास्त्री सोनवानी, शैलेंद्र दीवान, कन्हैया सोनी, उदित नारायण साहू, निर्मल साहू, समीना अंजुम, अजय वर्मा, रजत सोनकर, सूरज पासवान, अवैस हाशमी, वतंजलि गोस्वामी, ज्ञानचंद सिन्हा, संतोष साहू, अजय सिन्हा, गणेश्वरी कांमड़े, शोभा टंडन, नवीन गजेंन्द्र, मोहन ध्रुव, चंदू साहू, रामनाथ यादव सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







