राजकाज में सर्व स्वीकार्यता की मिसाल कायम कर गए अटल जी – डीपेंद्र साहू

109

धमतरी | 25 दिसंबर को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती थी।इस दिन को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।इस अवसर पर आमदी मंडल के ग्राम रीवागहन में अटल चबूतरा का लोकार्पण विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू के कर कमलों से हुआ। सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तत्पश्चात साहू समाज भवन में सभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधन अटल जी की कविता मैं जी भर जिया,मैं मन से मरूं लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं से करते हुए डीपेंद्र साहू ने कहा अटल जी भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष है। जनसंघ में शून्य से शिखर तक यात्रा करने वाले युग पुरुष है।राजनीति में सर्व स्वीकार्यता की मिसाल कायम करने वाले एकमात्र राजनेता है। अटल जी ने जन जन के लिए कार्य किया।

विपक्ष को भी सकारात्मक सियासत के मायने बताये। तथा परमाणु परीक्षण कर पूरी दुनिया को अपने दृढनिश्चय का परिचय दिया।
जिला पंचायत सदस्य दमयंतीन साहू ने कहा कि अटल जी गांव, गरीब,किसान,मजदूर सभी की भावनाओ को ध्यान में रखकर कार्य करने वाले सर्वमान्य नेता थे। अटल जी करोड़ो कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज है।जब तक ये धरती और आकाश है। तब तक अटल जी को याद किया जायेगा।
इस अवसर पर अवनेंद्र साहू जनपद उपाध्यक्ष, केशव साहू मंडल उपाध्यक्ष,अमन राव मंडल महामंत्री,पुनाराम मंडल मंत्री,कमलेश्वर ध्रुव सरपंच,जवाहर साहू,लक्ष्मीनारायण साहू,वीरेन्द्र साहू, द्विजराम सिन्हा, ओमू यादव, दुखुराम,प्रेम साहू ,शिव कुमार, पंचराम, कलीराम,हिमकेश साहू,रूपराम,लोकनाथ, पुसाऊ राम,अंजोरी साहू, डेरहा ध्रुव,अनिल विश्वकर्मा,सुखदेव साहू,भीष्म साहू,उमेश साहू,कार्यकर्ता एवम ग्रामवासी उपस्थित थे।