रांवा में दिनदहाड़े हुए चोरी का खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार

1385

आरोपियों से सोने की चैन एवं 2 कट्टा धान सहित शत-प्रतिशत मशरूका बरामद, थाना अर्जुनी पुलिस की त्वरित कार्यवाही

धमतरी | 09 जनवरी  की रात्रि करीबन 10:00 बजे प्रार्थी अंगेश्वर सिन्हा पिता हिंछा राम सिन्हा निवासी ग्राम रांवा थाना अर्जुनी जिला धमतरी ने थाना अर्जुनी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09 जनवरी के प्रातः 10:30 बजे अपने परिवार के साथ ग्राम अरौद रिश्तेदारी में काठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था। कार्यक्रम पश्चात शाम करीबन 5:30 बजे वापस घर पहुंचकर देखा तो घर के पीछे के दरवाजा से कोई अज्ञात चोर घर अंदर घुसकर कमरे में रखे पेटी से सोने की चैन वजनी करीबन 11.660 ग्राम कीमती लगभग ₹55000/- को चोरी कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 454, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू को उक्त अपराध की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अर्जुनी को त्वरित कार्यवाही कर चोरी गए माल मशरूका एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे ने दिनदहाड़े हुई चोरी में गांव अथवा आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों के संलिप्त होने की संभावना व्यक्त करते हुए समुचित दिशा निर्देश दिया गया। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन ने थाना स्तर पर टीम गठित कर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए माल मशरूका की पता तलाश करने रवाना हुए।

विवेचना क्रम में प्रार्थी ने अपने कथन में बताया कि उसके घर से घटना दिनांक को अज्ञात चोर द्वारा 02 कट्टा धान भी चोरी किया गया है। ऐसी परिस्थिति में थाना प्रभारी द्वारा अज्ञात आरोपियों की संख्या दो या दो से अधिक होने की संभावना व्यक्त करते हुए पतासाजी हेतु विश्वसनीय मुखबिर लगाएं। आरोपी की पतासाजी के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम रांवा के ही नागेंद्र साहू उर्फ नागु एवं शंकर यादव को धान कट्टा बेचने की बात पर संदेह व्यक्त किया तथा मुखबीरो ने भी इन दोनों को घटना में संलिप्तता बताई। थाना अर्जुनी पुलिस टीम ने संदेही नागेंद्र साहू उर्फ़ नागु एवं शंकर यादव के सकुनत में दबिश देकर पकड़ा। पृथक-पृथक पूछताछ करने पर दोनों ने अपने दो अन्य साथी ग्राम रांवा के राहुल यादव एवं ग्राम कुर्रा के डिकेश्वर साहू के साथ मिलकर अंगेश्वर सिन्हा के घर अंदर घुस कर सोने की चैन व 02 कट्टा धान को चोरी करना स्वीकार किए। आरोपियों की निशानदेही पर इसके साथी राहुल यादव एवं डिकेश्वर साहू को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए माल मशरुका सोने की चैन वजनी करीबन 11.660 ग्राम कीमती लगभग ₹55000/- एवं 02 कट्टा धान बरामद किया गया। विवेचना क्रम में उपलब्ध साक्ष्य, मेमोरेंडम कथन व अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पश्चात न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम-
01. नागेंद्र साहू उर्फ़ नागु पिता बिसम्बर साहू उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम रांवा थाना अर्जुनी जिला धमतरी
02. शंकर यादव पिता शिशुपाल यादव उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम रांवा थाना अर्जुनी जिला धमतरी
03. राहुल यादव पिता यशवंत यादव उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम रांवा थाना अर्जुनी जिला धमतरी
04. डिकेश्वर साहू पिता भरोस राम साहू उम्र 18 वर्ष साकिन ग्राम कुर्रा थाना भखारा जिला धमतरी

इस प्रकार थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सुनील कश्यप, चंद्रशेखर देवांगन, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनाथ निर्मलकर, देवेंद्र राजपूत, आरक्षक प्रदीप साहू, सत्येंद्र दीक्षित व गोपाल द्वारा अज्ञात आरोपीयों की पतासाजी कर उनके कब्जे से चोरी गए माल माशरुका की शत-प्रतिशत बरामदगी करने में सफलता अर्जित की गई।