Home घटना युवक ने जंगल में लगाई फाँसी

युवक ने जंगल में लगाई फाँसी

मगरलोड। ब्लाक मुख्यालय से 19 किलोमीटर दूर ग्राम बोरसी के जंगल में अज्ञात युवक के फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार शराब भट्टी से आगे सागौन नर्सरी रायपुरिहीन डबरी के पास मोदे पेड़ में युवक ने गमछे में फांसी लगा ली है। सरपंच व कोटवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी ।

युवक हाफ नीला टीशर्ट, काला जीन्स, हाथ में  घड़ी , कान में बाली पहना हुआ है। पुलिस घटना स्थल में पहुँच कर मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई।

Exit mobile version