Home Latest यातायात व्यवस्था बनाने बेतरतीब व नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर की...

यातायात व्यवस्था बनाने बेतरतीब व नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर की जा रही है कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा किया जा रहा है,लगातार यातायात में सुधार लाने का कार्य

धमतरी | यातायात व्यवस्था के दौरान शहर के राष्ट्रीय,राजकीय एवं अन्य मार्गों में बेतरतीब ढंग से नो – पार्किंग में वाहन खड़े कर देते है , जिससे यातायात अव्यवस्थित हो जाती है एवं आमजनों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

 

 

 

आमजनों को सुविधा एवं व्यवस्थित यातायात के लिए बेतरतीब नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर लॉक लगाकर कार्यवाही की जा रही है। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी । यातायात पुलिस आमजनो से अपील करती है की शहर के मार्गों में बेतरतीब ढंग से नो पार्किंग में वाहन न खड़ी करें , वाहनों के पार्किंग हेतु मकई गार्डन में व्यवस्था की गई है , जिसमें वाहन खड़ी करें ।

असुविधा से बचें । यातायात व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करे।

Exit mobile version