Home Local यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही

धमतरी | पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानु के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में यातायात व्यवस्था बनाए रखने व सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी श्रीमती सत्यकला रामटेके अपने स्टाफ के साथ मुख्य चौक चौराहों पर आम लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उसका पालन करने समझाइश दिया जा रहा है, साथ ही वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है ।

इसी दौरान एल्कोमीटर से चेक करने पर वाहन चालक 01.सत्यनारायण पिता अपालनायडू निवासी कोन्कीविधि सेल्लूर विजयनगरम आंध्र प्रदेश 02.दिलीप कुमार साहू पिता रामाराम साहू निवासी संजय नगर टिकरापारा रायपुर एवं 03.शोएब अली पिता सबीर अली निवासी राजा तालाब रायपुर को शराब सेवन कर वाहन चलाना पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त वाहन चालकों को क्रमशः रु-10000, रु.10000 एवं रु-15000 के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

राजेश रायचुरा
Exit mobile version