
समापन अवसर पर उपस्थित एसपी ने कहा कि यहां से जो ज्ञान सीखकर जा रहे हैं, उससे अपना भविष्य संवारें तथा सकारात्मक सोच के साथ नेक राह की ओर बढ़ें। अपर कलेक्टर श्री दिलीप अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में इसे रोजगार सृजित करने का बेहतर माध्यम बताया। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इसके पहले, प्रशिक्षुओं ने दस दिवसीय ट्रेनिंग के दौरान अपना अनुभव साझा किया एवं भविष्य में इसे रोजगार के तौर पर अपनाने की मंशा भी जाहिर की। कलेक्टर ने आरसेटी के निदेशक को रिहा होने वाले बंदियों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उन्हें ऋण की प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश दिए। कैदियों ने कलेक्टर एवं
प्रशिक्षण से हुनर लेकर जीवन को बेहतर दिशा की ओर ले जाएं: कलेक्टर
RAJESH RAICHURA
घरेलू अगरबत्ती प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला जेल पहुंचकर विचाराधीन कैदियों को किया प्रोत्साहित
धमतरी | कलेक्टर श्री रजत बंसल एवं एसपी श्री बी.पी. राजभानू ने आज शाम जिला जेल धमतरी में पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके विचाराधीन कैदियों को प्रोत्साहित कर उनकी हौसला अफजाई की तथा बेहतर भविष्य निर्माण करने की सलाह दी। आरसेटी के माध्यम से जिला जेल में कैदियों को घरेलू अगरबत्ती निर्माण का दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा था, जिसका आज समापन किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त प्रशिक्षण का उद्देश्य कैदियों को रोजगार के नए अवसर पैदा करना तथा उन्हें हुनरमंद बनाना है। इस हुनर से सीखकर अपने जीवन को बेहतर दिशा दे सकते हैं और सकारात्मक कार्यों से जरिए जीवनयापन भी कर सकते हैं।