मुरूमसिल्ली 98 प्रतिशत से अधिक भरा ऑटोमेटिक साइफन खुला गंगरेल 90 प्रतिशत कभी भी खुल सकते है गेट

0

महानदी और सोंढूर जलाशय परियोजना: बाँधों में जल स्तर बढ़ा, गंगरेल 90% और मुरूमसिल्ली 98% से अधिक भरा

​धमतरी। लगातार हो रही बारिश से जिले के सभी बांध लबालब हो गए हैं मुरुमसिल्ली डैम का ऑटोमेटिक साइफन सिस्टम चालू होगा है तीन गेट अभी खुले है अगर लगातार बारिश होती है तो और भी गेट खुल सकते है आपको बता दे कि ये डेम ब्रिटिश के समय से बना एशिया का ऑटोमेटिक साइफन सिस्टम वाला डेम है जो पानी के भराव के अनुसार ऑटोमेटिक खुलता है

गंगरेल खतरे के निशान के करीब
वही गंगरेल 90 प्रतिशत भर चुका है कैचमेंट से पानी का आवक जारी है जिससे बांध में पानी भरते ही कभी भी गंगरेल के गेट खुल सकते है

जल प्रबंध संभाग रूद्री द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 30 अगस्त 2026 की स्थिति में महानदी जलाशय परियोजना और सोंढूर जलाशय में जल स्तर की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से जलाशयों में पानी की आवक जारी है, जिससे प्रमुख बांधों का भराव प्रतिशत तेजी से बढ़ा है।
​जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रमुख जलाशयों की स्थिति इस प्रकार है:
​रविशंकर सागर जलाशय (गंगरेल): गंगरेल बांध में 43 मि.मी. दैनिक वर्षा दर्ज की गई है, जिससे कुल वर्षा का आंकड़ा 940 मि.मी. पहुँच गया है। वर्तमान में बांध का जल स्तर 347.95 मीटर (1141.62 फीट) है। कुल 767.00 मि.घन.मी. (27.079 टी.एम.सी.) की क्षमता के मुकाबले वर्तमान में 695.79 मि.घन.मी. (24.568 टी.एम.सी.) उपयोगी जल भरा हुआ है, जो कुल क्षमता का 90.72% है। बांध में 3548 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 400 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
​मुरूमसिल्ली जलाशय: यहाँ 37 मि.मी. दैनिक वर्षा (कुल 722 मि.मी.) दर्ज की गई है। बांध का वर्तमान जल स्तर 376.22 मीटर (1234.37 फीट) पहुँच गया है। 162.00 मि.घन.मी. क्षमता वाले इस बांध में 160.09 मि.घन.मी. पानी भर चुका है, जो 98.82% भराव दर्शाता है। इसमें 694 क्यूसेक आवक और 246 क्यूसेक जावक दर्ज की गई है।
​दुधावा जलाशय: दुधावा में 14 मि.मी. दैनिक वर्षा (कुल 528 मि.मी.) हुई है। जलाशय का वर्तमान जल स्तर 423.88 मीटर (1390.68 फीट) है। बांध में 82.37% जल भराव हो चुका है (234.036 मि.घन.मी.)। यहाँ पानी की आवक 645 क्यूसेक और जावक 240 क्यूसेक है।
​सोंढूर जलाशय: सोंढूर क्षेत्र में 4 मि.मी. दैनिक वर्षा (कुल 972 मि.मी.) के साथ जल स्तर 468.52 मीटर (1536.74 फीट) दर्ज किया गया। 180.00 मि.घन.मी. क्षमता के इस बांध में वर्तमान उपयोगी जल भराव 123.786 मि.घन.मी. है, जो क्षमता का 68.90% है। यहाँ आवक (A-104) और जावक 592 क्यूसेक दर्ज की गई है।