Home Latest मुख्यमंत्री राहत कोष : 11565 रुपये का चैक प्रदान किया ग्राम पंचायत...

मुख्यमंत्री राहत कोष : 11565 रुपये का चैक प्रदान किया ग्राम पंचायत भेंडरवानी के ग्राम वासियों ने

धमतरी | मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता प्रदान करने हेतू ग्राम पंचायत भेंडरवानी के समस्त ग्राम वासियों द्वारा  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना को11565 रुपये का चैक प्रदान किया गया  लोहाना ने कहा की इस विकट परिस्थितियों में जनकल्याण के भावना से सहयोग प्रदान करने वाले ग्राम पंचायत भेंडरवानी के समस्त ग्राम वासियों को जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी की ओर से हृदय से धन्यवाद मानवीय संवेदनाओ से पूरित सेवाभाव निश्चित ही प्रशंसनीय, प्रेरणादायी एवं सराहनीय प्रयास है जो कोरोना के संकट से निपटने में सहायक सिद्ध होगी |ग्राम के सरपंच चुनेश्वरी सिन्हा,उपसरपंच नम्मु साहू ,अमृत साहू , राम आसरा ,पोखन सिन्हा,दुलरवा जीतू धुर्व वंशी,कृपाराम,ताराचंद,लक्ष्मी एवं ग्राम वाशी उपस्तिथ थे | इस विकट परिस्थितियों में मानवीय संवेदनाओं से पूरित सेवाभाव निश्चित ही प्रशंसनीय, प्रेरणादायी एवं सराहनीय प्रयास है,

Exit mobile version