Home Latest मुख्यमंत्री ने मां अंगारमोती को किया वस्त्र दान

मुख्यमंत्री ने मां अंगारमोती को किया वस्त्र दान

धमतरी |जल जगार महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे मां अंगारमोती के दरबार में। पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और प्रगति की कामना की। गंगरेल में मानव वन के समीप क्षेत्र की आराध्य देवी मां अंगारमोती मंदिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने माता को 108 मीटर लंबी लाल चुनरी भेंट की।

उन्होंने माता की प्रतिमा की पूजा अर्चना करते हुए डेढ़ करोड़ प्रदेशवासियों की मंगल कामना करते हुए नतमस्तक होकर आशीर्वाद मांगा।

Exit mobile version