Home Latest मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत दिया जाएगा सुरक्षा गार्ड का प्रशिक्षण...

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत दिया जाएगा सुरक्षा गार्ड का प्रशिक्षण लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में 23 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित

धमतरी | राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सुरक्षा गार्ड कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में 18 से 45 वर्ष तक आयु के, आठवीं पास और न्यूनतम 5 फीट 6 इंच ऊंचाई वाले पुरूष आवेदकों से आगामी 23 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक परियोजना अधिकारी, लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साईज दस्तावेज के साथ सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में आवेदन जमा कर सकते हैं।

Exit mobile version