Home आयोजन मुंबई हमले में शहीद हुए वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

मुंबई हमले में शहीद हुए वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

धमतरी |विद्यार्थी परिषद नगरी द्वारा मुंबई में 26 नवंबर 2008 में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को बजरंग चौक में श्रद्धांजलि दी गई | मुंबई में मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया गया | इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री परमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगरी के नगर अध्यक्ष राहुल डागा, नगर मंत्री शिवराज सिंह बैंस, नगर सह मंत्री यश जैन संचेती, कोषाध्यक्ष विकास सोनी, जगदीश सिन्हा, पूर्व पार्षद बलजीत छाबड़ा, अशोक संचेती कमल साहू समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे|

Exit mobile version