नगरी| नगरी ब्लॉक के ग्राम गोरसानाला की एक महिला ने मिट्टीतेल छिडककर आत्महत्या का प्रयास किया | इस घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी ले गये |गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है | ग्राम गोरसानाला निवासी रामेश्वरी बाई पति चंद्रभान उम्र 32 वर्ष घर पर अकेली थी | खुद को कमरे में बंदकर स्वंय के ऊपर मिट्टीतेल छिडककर आग लगा ली | जब आग की जलन को वह सहन नही कर पाई तो उसने आग बुझाने की कोशिश की|
