माया खंडेलवाल एवं डॉ. नेमी खंडेलवाल ने कराई शीतल मठा सेवा

23

माया खंडेलवाल एवं डॉ. नेमी खंडेलवाल ने कराई शीतल मठा सेवा , सुपुत्र डॉ. लवी एवं पुत्रवधू डॉ. मधु के वैवाहिक जीवन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ सेवा एवं मानवता से जुड़ा विशेष आयोजन, नन्हे श्रेयान की मधुर पुकार — “ठंडा-ठंडा मठा पी लो…” ने राहगीरों का मन मोह लिया

धमतरी | तपती गर्मी में राहगीरों को शीतलता एवं राहत प्रदान करने हेतु रत्नाबांधा रोड स्थित बंधन बैंक के पास शीतल मठा सेवा का सुंदर एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। यह सेवा आयोजन श्रीमती माया खंडेलवाल एवं डॉ. नेमी खंडेलवाल द्वारा अपने सुपुत्र डॉ. लवी खंडेलवाल तथा पुत्रवधू डॉ. मधु (माधुरी) खंडेलवाल के वैवाहिक जीवन के 10 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर सपरिवार आयोजित किया गया। सेवा कार्य के दौरान नन्हे श्रेयान ने अपनी मधुर एवं मोहक आवाज़ में — “ठंडा-ठंडा मठा पी लो…” कहकर राहगीरों को बड़े आग्रह एवं स्नेहपूर्वक मठा पिलाया, जिसने सभी का मन मोह लिया। गर्मी से परेशान राहगीरों ने शीतल एवं स्वादिष्ट मठा ग्रहण कर राहत महसूस की तथा इस सेवा कार्य की सराहना की। विशेष रूप से डॉ. नेमी खंडेलवाल एवं डॉ. लवी खंडेलवाल ने ई-रिक्शा, ऑटो एवं मोटरसाइकिल में बैठे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों तक स्वयं जाकर मठा पहुंचाया। उनकी यह संवेदनशील सेवा भावना लोगों के लिए विशेष आकर्षण एवं प्रेरणा का केंद्र बनी। इस अवसर पर विशेष सहयोगी के रूप में श्रीमती प्रभा रावत, गोपाल शर्मा, राज जैन, वर्षा खंडेलवाल, सुलेखा जोशी, धनश्री जोशी, सुमन शर्मा, रजनी भारद्वाज, सुभाष मलिक, डॉ. सरिता दोशी, रिज़वान अली, राजा एवं संतोष उपस्थित रहे तथा सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।