चंडीगढ़| पंजाब विधानसभा ने केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है. इसी के साथ कृषि कानूनों को लेकर ऐसा करने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है. प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपने विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे. मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि बिल संसद से पास होने के बाद कानून बन गया लेकिन विधानसभा ने सर्वसम्मति से उन अधिनियमों को अस्वीकार कर दिया है. हमने एक
