Home आयोजन   मां मानकेशरी एवं नकटी देव मंदिर के दर्शन करने पहुंची विधायक

  मां मानकेशरी एवं नकटी देव मंदिर के दर्शन करने पहुंची विधायक

धमतरी|  विधायक रंजना साहू अपने क्षेत्रीय दौरे के अंतर्गत शुभ दुर्गाष्टमी पर्व पर डुबान क्षेत्र में हमारी संस्कृति एवं पुरातत्व के धरोहर ग्राम कोरेगांव बी में मां मानकेसरी माता एवं ग्राम बरबांधा में नकटी देव मंदिर का दर्शन करने पहुंची| इस अवसर पर डिपेंद्र साहू, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, जनपद सदस्य शैलेश मंडावी, गंगरेल मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन, कोडे़गांव बी सरपंच सत्यवती सिन्हा, हिना साहू, फलेश साहू, वीरेंद्र साहू, जितेंद्र सिन्हा, सतीश  मौजूद थे| माता के दर्शन के बाद विधायक ने आदिवासी समाज के रामेश्वर ध्रुव, गौकरण ध्रुव, सुरेश्वर मरकाम, मनवा राम, खिलावन नेताम से मुलाक़ात  की |

Exit mobile version